Palamu News: पीएमश्री प्लस टू हाई स्कूल की एसएमसी पुनर्गठित
पलामू, अगस्त 17 -- Palamu News: पाटन। प्रखंड मुख्यालय के पीएम श्री प्लस टू हाई स्कूल का विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सोनी देवी को चयनित किया गया। नारायण सिंह एसएमसी के उपाध्यक्ष चुने गये। विद्यालय के प्रिंसपल सह पदेन सचिव संतोष कुमार, विद्यालय प्रबंध समिति के नए सिरे से पुनर्गठन प्रक्रिया की विभागीय दिशा- निर्देशों को बैठक में पढ़कर सुनाया। सर्वसम्मति से 16 सदस्यीय पुनर्गठित एसएमसी में 10 महिलाएं है। बड़ी संख्या में अभिभावक बैठक में उपस्थित थे। प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनीधि शक्ति शंकर गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद नंदकुमार राम, पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी देवी आदि बैठक में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.