Palamu News: पिपरा में पेट्रोल पंप से संदिग्ध परिस्थिति में मिला कर्मी का शव
पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: पिपरा। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा-हुसैनाबाद रोड स्थित बांसदोहर में एचपी वैष्णो पेट्रोल पंप के कर्मी राजू चौधरी की शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव दिन करीब 11 बजे पंप के कमरे से बरामद किया गया। मृतक के शरीर का एक हिस्सा जला हुआ था। घटना के समय राजू पंप पर अकेला था। पिपरा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि राजू चौधरी हुसैनाबाद के कुर्मी मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के भाई शंकर चौधरी ने पिपरा थाना क्षेत्र के बरदाग गांव निवासी दीपक कुमार पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। दीपक हाइवा वाहन का संचालक है। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है। थाना प्रभारी के अनुसार, करीब 11 बजे पंप का एक कर्मी वहां पहुंचा तो राजू आग की चपेट में था। कर्मी ने आग बुझाकर उसे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.