पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: नीलांबर-पीतांबरपुर। हाल में हुई बारिश के बाद पिपरा चौक से भकासी तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क कीचड़ और जलजमाव में तब्दील हो गई है। धोबही, किरतो, पहाड़ी कला और पहाड़ी खुर्द होते हुए भकासी जाने वाली इस सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क का पूर्व में पक्कीकरण कराया गया था, लेकिन इसके बाद मरम्मत नहीं होने से सड़क जगह-जगह टूटकर गड्ढों में बदल गई। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से समस्या गंभीर हो गई है। सड़क किनारे अतिक्रमण और मवेशियों को बांधने से गंदगी भी फैल रही है। इससे स्कूली बच्चों, राहगीरों और मरीजों को परेशानी हो रही है। परेशान ग्रामीणों ने मुखिया पूर्णिमा देवी, प्रखंड प्रमुख सुनील पासवान के अलावा विधायक डॉ. कुशवाहा शश...