पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: हरिहरगंज। एनसीसी लिमिटेड के संस्थापक चेयरमैन एवं पद्मश्री सम्मानित उद्योगपति डॉ. एवीएस राजू के निधन पर बुधवार को हरिहरगंज के पावर सब स्टेशन परिसर में शोकसभा आयोजित की गई। छतरपुर के सहायक विद्युत अभियंता गुणवंत कुमार और कंपनी कर्मी प्रियरंजन ने बताया कि डॉ. राजू का मंगलवार शाम हैदराबाद में निधन हो गया। उन्होंने कहा कि डॉ. राजू ने दूरदर्शी नेतृत्व और अथक परिश्रम से एनसीसी लिमिटेड की नींव रखी थी। उनके निधन से व्यापार जगत को बड़ी क्षति हुई है। शोकसभा में नितेश कुमार, विरेंद्र पासवान, सुबोध कुमार, आसिफ रजा, हर्ष राज और अभय कुमार सिंह उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...