पलामू, जुलाई 3 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन के पाल्हेकला गांव में श्री सप्त दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह भगवती पिंड प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश जलयात्रा निकाली गई। जल यात्रा में कांग्रेस नेता प्रशांत किशोर, जिला पार्षद संग्राम सिंह, पूर्व जिला पार्षद भोला सिंह आदि विशेष रूप से शामिल हुए। कलश जलयात्रा में पारंपरिक पोशाक में श्रद्धालु कलश के साथ शामिल हुए। दुर्गावती नदी पहुंचकर कलश में जल संग्रह किया गया। यज्ञ समिति के जितेंद्र सिंह ने बताया महायज्ञ की पूर्णाहुति 9 जुलाई को भंडारा के साथ होगा। प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान एवं रात में सात से ग्यारह बजे तक नैमिषारण्य से पधारी सुश्री मोहिनी किरण शुक्ला एवं विद्वान आचार्य प्रवचन करेंगे। नौडीहा के मुखिया रणजीत सिंह, पालहेकला के मुखिया लीलावती देवी, पूर्व मुखिया हितनारायन सिंह, द...