पलामू, अगस्त 9 -- Palamu News: पाटन। पलामू जिले के पाटन थाना में पंजीकृत कांड के वांछित आरोपी अंकित सिंह को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है। वह पाटन थाना के जयमारण पथरा गांव का निवासी है। उसके खिलाफ बिहार के गयाजी जिले के डुमरिया थाना में भी मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी की जानकारी थाना पाटन पाटन थाना परिसर में रविवार को सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर सुरेश मंडल एवं थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी ने बताया है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन-पड़वा स्टेट हाइवे में सखुई गांव के धीरेन्द्र साहू के आवेदन पर 25 नवंबर 2025 को पाटन थाना कांड 205/25 के तहत बीएनएस व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 24 नवम्बर 2025 को वादी धीरेन्द्र साहू की छड़ दुकान सह ऊपरी तल्ले पर आवासीय मकान में रात के आठ बजे के करीब तीन नकाबपोश आरोपी लूट...