Palamu News: पाटन में अर्धनिर्मित मकान से मिला युवक का शव
पलामू, जुलाई 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र के अमानत नदी पुल के समीप रविवार देर शाम एक अर्धनिर्मित मकान से 25 वर्षीय प्रभात कुमार मेहता का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी के रूप में हुई है। पाटन और लेस्लीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शव एक-दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को अर्धनिर्मित मकान में छिपा दिया गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सलर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि प्रभात के पिता ठाकुर दयाल मेहता के आवेदन पर 25 जुलाई को पाटन थाना में अपहरण की प्राथमिकी कराई गई थी। इस मामले में कुड़वा निवासी राहुल कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.