पलामू, सितम्बर 26 -- Palamu News: पाटन ब्लॉक में नहीं खुलती है शिकायत पेटी पाटन। आम जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए विधायक सह वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जुलाई 2025 में पाटन प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में लगवाई गई शिकायत पेटी एक साल से अधिक समय से नहीं खुली है। मंत्री ने घोषणा की थी कि शिकायत पेटी प्रत्येक 15 दिनों में खोलकर शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा और इसकी समीक्षा उनके स्तर से होगी। लेकिन शिकायत पेटी की चाबी कहां है, यह भी अधिकारियों को पता नहीं है। प्रधान सहायक आशीष सिंह ने बताया कि चाबी का पता लगाया जा रहा है और पेटी अब तक नहीं खोली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...