पलामू, अक्टूबर 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर/पाटन, हिटी। पाटन प्रखंड के भुड़वा गांव निवासी सह पूर्व जिला पार्षद 66 वर्षीय नन्दकुमार पासवान का रविवार की सुबह में हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। वह पलामू जिला परिषद की वर्तमान अध्यक्ष प्रतिमा कुमारी के ससुर थे। शनिवार की रात में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए रांची ले जाया जा रहा था। इसी दौरान कुडू में उनका निधन हो गया। अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया गया। पुत्र बचिन पासवान ने मुखाग्नि दी। नंदकुमार पासवान, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के संगठन मंत्री रह चुके थे। वीआरएस लेने के बाद वह राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय थे। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: सेवानिवृत्त शिक्षक के निधन पर शोकश्रद्धांजलि...