Palamu News: पाटन और तुकबेरा फीडर में दो दिन बाधित रहेगी बिजली
पलामू, नवम्बर 3 -- Palamu News: पाटन। विद्युत अवर प्रमंडल पाटन के पाटन और तुकबेरा 33 केवी फीडर में बुधवार और गुरुवार को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि फीडर की मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण के तहत बिजली तार बदले जाएंगे और जरूरत के अनुसार नए पोल लगाए जाएंगे। अर्नब चक्रवात के कारण पहले कार्य पूरा नहीं हो सका था। बिजली कटौती से पाटन, सगुना, किशुनपुर, मनातू, पदमा, पड़वा, नावा बाजार, ताली और छतरपुर सहित संबंधित फीडरों के गांव प्रभावित होंगे। उपभोक्ताओं से जरूरी कार्य पहले पूरा करने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.