पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: विश्रामपुर। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पांडू प्रखंड में चयनित 23 लाभुकों के बीच बकरों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ लाभुकों को पशुधन उपलब्ध कराया। प्रमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। किसान पशुपालन को स्वरोजगार का साधन बनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने लाभुकों से योजना का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की अपील की। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 75 और 90 प्रतिशत अनुदान पर 23 लाभुकों को बकरा विकास योजना का लाभ दिया गया है। मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ जितेंद्र वर्मा समेत दर्जनों लाभुक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...