पलामू, अगस्त 11 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू जिले के पांडू प्रखंड के प्रमुख नीतू सिंह ने मंगलवार को पलामू उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत से मुलाकात कर प्रखंड की विभिन्न सड़कों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रखंड की जनता की ओर से उपायुक्त का अभिनंदन किया। प्रमुख ने उपायुक्त को सौंपे मांग पत्र में तीन प्रमुख सड़कों की समस्याओं के समाधान की मांग की। इसमें दो वर्ष पूर्व बने महुगांवा-मुरमा खुर्द पथ की जर्जर स्थिति को देखते हुए उसे चलने योग्य बनाने, पिछले 10 वर्षों से अधूरे पड़े धानुडीह-फूलिया पथ का निर्माण पूरा कराने तथा झरना खुर्द में संगम बैठा के घर से झरना खुर्द प्राथमिक विद्यालय तक सड़क निर्माण कराने की मांग शामिल है। प्रमुख ने बताया कि महुगांवा-मुरमा खुर्द सड़क पर सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं। उपायुक्त ने प्रम...