पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। 26 अक्टूबर की दोपहर घर से निकली विवाहिता का पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। परिजन उनकी तलाश में परेशान हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाहिता किसी काम से घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की। मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। विवाहिता का पति मुंबई में मजदूरी करता है। उसे घटना की सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के एक सदस्य ने हुसैनाबाद थाना पहुंचकर आवेदन दिया और सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर...