Palamu News: पांकी विधायक ने जताया शोक
पलामू, अक्टूबर 22 -- Palamu News: विश्रामपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी चंद्रवंशी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने गुरुवार को पांकी विधायक शशिभूषण मेहता विश्रामपुर पहुंचे। उन्होंने आरसीआईटी स्थित विश्राम गृह में रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। विधायक ने तेतरी चंद्रवंशी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने श्राद्धकर्म में शामिल होने का आश्वासन भी दिया। मौके पर भोला चंद्रवंशी और राजन पांडेय सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे। फ़ोटो- पूर्व मंत्री से मिलते पांकी विधायक यह भी पढ़ें- Bokaro News: पेटरवार के सेवानिवृत्त शिक्षक की पत्नी का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.