Palamu News: पांकी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विधायक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर/पांकी/नीलांबर-पीतांबरपुर, हिटी। स्वतंत्रता दिवस पर पांकी क्षेत्र के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण कर लोगों को शुभकामनाएं दीं। नीलांबर-पीतांबरपुर के मौर्या फार्म हाउस में ध्वजारोहण के बाद उन्होंने तरहसी, पांकी और नीलांबर-पीतांबरपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के समारोह में भाग लिया। उन्होंने कहा कि आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। युवाओं को एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव मजबूत करते हुए विकसित व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। विद्यालयों में छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक ने उनकी प्रतिभा की सराहना की। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: सितारगंज में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.