Palamu News: पांकी क्षेत्र के गांवों में विधायक ने करमा महोत्सव में निभाई भागीदारी
पलामू, सितम्बर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी प्रखंड के पचपेड़ी, अहीरगुरहा, सूरजवन और राधाडीह समेत विभिन्न गांवों में आयोजित प्रकृति पर्व करमा पूजा महोत्सव में पांकी विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता शामिल हुए। उन्होंने करम देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा ग्रामीणों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं। विधायक के पहुंचने पर पूजा समितियों के सदस्यों और ग्रामीणों ने फूल-माला व अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। पूजा के बाद डॉ. मेहता ने प्रसाद ग्रहण किया और ग्रामीणों के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। इस दौरान वे मांदर, ढोल और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: वार्ड नंबर 36 में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया करमा महोत्सवकरमा पूजा का महत्व डॉ. मेहता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.