Palamu News: पांकी कस्बे के लोहरसी रोड में 80 लाख रुपये से बनेगा नाला
पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण मेहता के प्रयास से पांकी कस्बे के लोहरसी रोड में कर्पूरी ठाकुर चौक से राजेंद्र प्रसाद के किराना दुकान तक करीब 80 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। योजना की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक ने संबंधित विभाग को 15 दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया है।विधायक ने बताया कि इसी मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए डीपीआर भी तैयार कर लिया गया है। सड़क निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, नाला और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.