Palamu News: पहले जनहित के काम को पूरा कराएं फिर नए प्रस्ताव पर होगी चर्चा : महापौर
पलामू, अक्टूबर 17 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। मेदिनीनगर नगर निगम बोर्ड की सातवीं बैठक शुक्रवार को पार्षदों की नाराजगी और सवाल-जवाब के बीच बिना किसी ठोस निर्णय के समाप्त हो गई। महापौर अरुणा शंकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर आयुक्त रंजीत कुमार लाल ने एजेंडे को प्रस्तुत किया जिसपर असहमति जताते हुए महापौर ने कहा कि उनकी सहमति के बिना एजेंडा बोर्ड में कैसे लाया जा सकता है? उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले जनता से जुड़े काम होंगे, उसके बाद नए एजेंडे पर विचार किया जाएगा। महापौर अरुणा शंकर, उपमहापौर मनोज सिंह और पार्षदों ने कहा कि छह बोर्ड बैठकों के बाद भी शहर में बिजली, पानी, सड़क और सफाई की समस्याएं दूर नहीं हुई हैं। पुराने प्रस्तावों की मॉनिटरिंग नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.