पलामू, नवम्बर 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर/विश्रामपुर, हिटी। पलामू जिले के विश्रामपुर, पांडू, नावा बाजार और उंटारी रोड प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोमवार को लोक आस्था से जुड़े वीर कुंवर बाबा की पूजा पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ की गई। पूजा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। पशुपालकों ने बाबा की आराधना कर अपने मवेशियों की रक्षा, निरोग रहने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। ग्रामीण मान्यताओं के अनुसार, वीर कुंवर बाबा को पशुधन का रक्षक माना जाता है। यही कारण है कि पशुपालकों के बीच इस पूजा का विशेष महत्व है। कई गांवों में सुबह से ही पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। यह भी पढ़ें- Purnia News: विधि-विधान से की गई गोवर्धन पूजा इस दौरान पारंपरिक गीत गाए गए और वर्षों पुरानी लोक परंपरा का निर्वहन किया गया। विश्रामपुर के डाक ...