पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: पलामू में 40 करोड़ तक सोने-चांदी में निवेश की संभावना मेदिनीनगर। धनतेरस को लेकर पलामू के आभूषण बाजार में रौनक बढ़ गई है। कारोबारियों को इस बार जिले में 50 करोड़ रुपये से अधिक के कारोबार की उम्मीद है। सोने की कीमतों में करीब 25 प्रतिशत और चांदी में 55 प्रतिशत तक की गिरावट से गहनों और सिक्कों की बुकिंग बढ़ी है। आभूषण कारोबारी सुशील कुमार सोनी ने बताया कि धनतेरस पर सोने-चांदी के गहनों के अलावा पुराने सिक्कों और लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की मांग रहेगी। ग्राहकों को मेकिंग चार्ज पर छूट और आकर्षक उपहार दिए जा रहे हैं। उन्होंने बाजार में उपलब्ध नकली सिक्कों से सावधान रहने और खरीदारी में शुद्धता की जांच करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू के बर्तन बाजार में 7 करोड़ तक कारोबार की उम्मीद यह भी पढ़ें- Purn...