पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में बारिश कम होने से खेती बुरी तरह प्रभावित है। खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के तहत 15 जुलाई तक बुआई की प्रगति लक्ष्य की तुलना में 20.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। जिला कृषि की अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 1,35,917 हेक्टेयर में खरीफ फसल लगाने के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक मात्र 28,116 हेक्टेयर क्षेत्र में आच्छादन हुआ है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: कमजोर मानसून ने बढ़ायी किसानेां की चिंता, नहीं शुरू हो पाया रोपाधान की बुआई धान का आच्छादन काफी सबसे धीमी है। जिले में 51,000 हेक्टेयर में धान की फसल लगाने का लक्ष्य के विरुद्ध केवल 20 हेक्टेयर में धान की रोपनी/बुआई हुई है, जो मात्र 0.04 प्रतिशत है। मक्का की बुआई सबसे बेहतर स्थिति में है। 27,520 हेक्टेयर लक्ष्य के मुकाबले 12,281.2...