पलामू, अक्टूबर 15 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में आउट ऑफ स्कूल, ड्राप आउट बच्चों को चिंह्नत करने के लिए 10 नवंबर से शिशु पजी अद्यतन का कार्य शुरू होगा। इसके पहले गांव/टोलों का मैपिंग किया जाएगा। शिशु पंजी का अद्यतन का कार्य डहर एप्प के माध्यम से किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि पोर्टल में दर्ज सभी घरों में हाउस होल्ड सर्वे कराने के लिए विद्यालय के शिक्षकों के बीच बराबर-बराबर संख्या प्रधानाध्यापक के द्वारा आवंटित किया जाएगा। शिक्षकों के साथ संबद्ध किये गए टोलो के आवंटित घरों में हाउस होल्ड सर्वे करने की जिम्मेवारी संबंधित शिक्षकों की होगी। उक्त शिक्षक की यह भी जिम्मेवारी होगी कि उसके साथ टैग किये गए टोलों के परिवार के बच्चे विद्यालय में नामांकित हो। इस कार्य की निगरानी उक्त शिक्षक पूरे वर्ष कर...