Palamu News: पलामू में 1.02 करोड़ की लागत से बनेंगी सात पीसीसी सड़कें, प्रशासनिक स्वीकृति मिली
पलामू, अक्टूबर 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जिला योजना अनाबद्ध निधि से जिले के विभिन्न प्रखंडों में सात पीसीसी सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन योजनाओं पर कुल 1.02 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क बेहतर होने की उम्मीद है। सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और सड़क संपर्क मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि सांसद के प्रयास से स्वीकृत उक्त योजनाओं में पाटन प्रखंड की तीन सड़कें शामिल हैं। कांके खुर्द गांव में आरईओ पथ से पानी प्लांट तक 1100...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.