पलामू, अक्टूबर 21 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज और पिपरा प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। हरिहरगंज के मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन से निगरानी की गई और प्रशासन चौक-चौराहों पर मुस्तैद रहा। पूजा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अकेला और सचिव विकास विश्वकर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंगलवार की रात मेन बाजार में रावण दहन किया गया, जिसे देखने हजारों लोग पहुंचे। यह भी पढ़ें- Munger News: मां दुर्गा का खोइछा भरने को पूजा केंद्रों पर महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ इस ...