Palamu News: पलामू में सात स्थानों पर लगेगा मेगा रक्तदान शिविर
पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर। संत प्रवर विज्ञानदेव जी महाराज के जन्मदिवस पर सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की पलामू शाखा सात स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविर आयोजित करेगी। जिला संयोजक राम गोविंद यादव ने बताया कि 28 अक्तूबर से 10 नवंबर तक शिविर लगाए जाएंगे। 28 अक्तूबर को मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, 30 अक्तूबर को पांकी सीएचसी, तीन नवंबर को सरईडीह पंचायत भवन, पांच नवंबर को राहत क्लिनिक भगत तेंदुआ, छह नवंबर को श्वेता मेमोरियल हॉस्पिटल छतरपुर, सात नवंबर को राज सेवा क्लिनिक पंडवा और 10 नवंबर को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में रक्तदान होगा। लोगों से रक्तदान की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.