Palamu News: पलामू में शहर से लेकर गांव तक कई सड़कों की स्थिति खराब, बारिश का पानी भरने से बढ़ी दुर्घटना
पलामू, अगस्त 3 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। पलामू जिले में बारिश के बीच सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। कहीं प्रखंड कार्यालय तक जाने वाली सड़क गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, कहीं आजादी के 79 साल बाद भी गांव पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं, तो शहर में पेयजल पाइपलाइन व नाली निर्माण के लिए खोदकर छोड़ी गई सड़कें दुर्घटनाओं को न्योता दे रही हैं। बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। मेदिनीनगर सिटी में सड़कों की स्थिति काफी बदतर हो गई है।
सड़कों की स्थिति रामगढ़ प्रखंड में कुटी मोड़ से हुटार तक की सड़क निर्माण शुरू कराया गया था परंतु काम रोक दिए जाने के कारण आम लोग परेशान हैं। जिला पार्षद प्रमोद सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.