पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने बुधवार को लोकसभा में नियम 377 के तहत पलामू जिले में रेलवे वैगन उत्पादन इकाई एवं मेगा वैगन अनुरक्षण (पीओएच/आरओएच) कार्यशाला की स्थापना का मुद्दा उठाया।उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर तथा व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर इस प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेने का अनुरोध किया है। सांसद ने लोकसभा में कहा कि पलामू एवं गढ़वा जिले झारखंड के सबसे पिछड़े तथा औद्योगिक दृष्टि से उपेक्षित क्षेत्रों में शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को अन्य राज्यों में पलायन करना पड़ता है, जिससे क्षेत्र की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि झारखंड, भारतीय रेल के लिए, देश ...