Palamu News: पलामू में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय को अमानत के रूप में ले जा रहा हूं : राम शर्मा
पलामू, सितम्बर 21 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के निवर्तमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) राम शर्मा के झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत होने पर सोमवार को पलामू जिला अधिवक्ता संघ ने समारोह कर उनका सम्मान करते हुए विदाई दी। समारोह में संघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष विनोद तिवारी, महासचिव अजय पांडेय एवं अधिवक्ताओं ने बुके, अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर पीडीजे राम शर्मा का अभिनंदन किया और सम्मान-पत्र भी पढ़ा गया। राम शर्मा ने पलामू में करीब एक वर्ष तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं दीं। वे पलामू के ऐसे प्रथम न्यायिक अधिकारी हैं, जो यहां पीडीजे के पद पर रहते हुए झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.