Palamu News: पलामू में पूरे ठाट के साथ निकली भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा, जयकारे से गूंजा पूरा जिला
पलामू, जुलाई 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर, हिन्दुस्तान टीम। आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि के पावन अवसर पर गुरुवार को मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के चैनपुर, रेड़मा ठाकुरबाड़ी, पुलिस लाइन स्थित इॅस्कॉन परिवार परिसर तथा शिवाला घाट मंदिर से भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की रथयात्रा श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली गईं। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे मार्ग में जय जगन्नाथ, हरे कृष्ण-हरे राम के जयघोष व संकीर्तन गूंजता रहा। भक्ति संगीत जगन्नाथ, चक्का नैन, नीलांचल वाले भी बजाकर माहौल को भक्तिमय किया गया। जिले के जपला में भी पहली बार रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी रथयात्राओं के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.