Palamu News: पलामू में टीएनए राउंड-4 की प्रक्रिया शुरू, 16 तक होगा रजिस्ट्रेशन
पलामू, नवम्बर 9 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर विश्रामपुर नगर परिषद क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, व्रतियों के आवागमन के रास्तों और श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित लोगों से तैयारियों की जानकारी लेते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने का निर्देश दिया। डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और लोक संस्कृति से जुड़ा महान पर्व है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छठव्रती और श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं। ऐसे में उनकी सुविधा और सुरक्षा का विशेष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.