पलामू, अक्टूबर 24 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् द्वारा एक नवंबर को होने वाली झारखंड पात्रता परीक्षा (जेटेट) के लिए 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय समेत इसके आसपास के प्रखंडों में भी परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण बनाए गए हैं। परीक्षा कदाचार मुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग तैयारी में जुटी हुई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण कराने के लिए 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिला मुख्यालय के अलावे सदर प्रखंड, चैनपुर, सतबरवा, लेस्लीगंज, पड़वा और पाटन प्रखंड के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जेटेट परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर उपायुक्त ने केंद्र अधीक्षकों के साथ...