Palamu News: पलामू में जिला स्तरीय जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता एक को
पलामू, जुलाई 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर। झारखंड राज्य एथलेटिक्स एसोसिएशन के निर्देश पर पलामू जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 1 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से जिला एथलेटिक्स स्टेडियम-बारालोटा में जिला स्तरीय जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में पलामू जिले के सरकारी एवं निजी स्कूलों तथा कॉलेजों के बालक-बालिका, महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण-पत्र, मैट्रिक प्रमाण-पत्र अथवा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सात अगस्त को हजारीबाग स्टेडियम में प्रस्तावित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता अंडर-16, अंडर-18, अंडर-20 तथा महिला-पुरुष वर्ग में आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- पांचवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.