पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: पलामू में किसान जुटे रबी फसल की तैयारी में, कुल्थी की बुआई शुरू मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खरीफ फसल के बाद पलामू के किसान अब रबी फसलों की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में कुल्थी की बुआई शुरू हो चुकी है। कुल्थी की बुआई के लिए अनुकूल माने जाने वाला पूर्वा नक्षत्र अंतिम चरण में है। इसके चलते किसान खाली पड़े टांड़ वाले खेतों में तेजी से कुल्थी की बुआई कर रहे हैं। सरसों, चना, आलू और अन्य सब्जियों की खेती के लिए भी खेत तैयार किए जा रहे हैं। जिला कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में कुल्थी की बुआई के लिए 2,000 हेक्टेयर भूमि का लक्ष्य निर्धारित किया है। मंगलवार तक केवल 47.60 हेक्टेयर में कुल्थी की बुआई हो सकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 2.38 प्रतिशत है। दूसरी ओर, धान की रोपनी करीब 80 प्रतिशत पूरी हो चुकी है।

कृषि वैज्ञानिक ...