पलामू, जुलाई 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड में निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत निर्वाचक प्रपत्र (ईएफ) वापस लेने की समय सीमा बुधवार को समाप्त हो गई। प्राप्त फार्म डिजिटाइजेशन का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। पलामू जिले के सुदूर हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरिहरगंज शहर के खाप कटैया मोहल्ले में के मिडिल स्कूल स्थित बूथ संख्या 300 के बीएलओ गुड़िया देवी और वॉलिंटियर संजय मिश्रा ने बताया कि कुल मददाता 1091 है जिसमें मृत मतदाता 23 पाए गए जबकि 24 मतदाता का नाम डबल पाया गया । 105 मतदाता का नाम दूसरे जगह पर जुड़ गया है। सभी मतदाताओं का एसआईआर फार्म आनलाईन कर दिया गया है। बूथ संख्या 301 की बीएलओ संगीता देवी और वॉलिंटियर प्रवीण मिश्रा ने बताया कि कुल मतदाता 941 है जिसमें 31 मतदाता मृत है, 65 मतदाताओ...