पलामू, अगस्त 2 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर शनिवार की रात में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, चौराहों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सघन छापेमारी की गई। कार्रवाई में अड्डेबाजी करते मिले 100 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए संबंधित थानों में लाया गया। गहन पूछताछ के बाद सभी को भविष्य में अड्डेबाजी, कानून-व्यवस्था भंग करने तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अपराध पर नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए र...