Palamu News: पलामू जिले में अग्निशमन विभाग के पास गाड़ी उपलब्ध परंतु मैनपॉवर की घोर कमी
पलामू, सितम्बर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में अग्निशमन विभाग के पास आग पर काबू पाने के लिए वाहन तो उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त मानव संसाधन नहीं होने से दमकल सेवा की क्षमता प्रभावित हो रही है। मेदिनीनगर फायर स्टेशन में छह अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं। इनके संचालन के लिए 36 कर्मचारियों की आवश्यकता है, जबकि वर्तमान में महज आठ कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में एक साथ कई स्थानों पर आग लगने की स्थिति में दमकल सेवा उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। पलामू जिला अग्निशमन पदाधिकारी अल्बर्ट तिग्गा ने बताया कि 36 स्वीकृत पदों के विरुद्ध केवल आठ कर्मियों के रहने से विभागीय कार्यों में काफी परेशानी होती है। कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है। करीब एक सप्ताह पहले भी स्टाफ बढ़ाने को लेकर विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.