Palamu News: पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन की नई कमेटी निर्विरोध निर्वाचित
पलामू, जुलाई 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । पलामू जिला क्रिकेट एसोसिएशन के 2026-2029 सत्र के लिए नई कमेटी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हो गया। चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता राणा मनोज सिंह ने शनिवार को सभी 18 पदों पर एकमात्र वैध उम्मीदवार होने के कारण सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। चुनाव पदाधिकारी के अनुसार 3 जुलाई को प्रबंध समिति की बैठक में उन्हें चुनाव पदाधिकारी नियुक्त किया गया था। इसके बाद 4 जुलाई को चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा की गई। चुनाव अधिसूचना, मतदाता सूची एवं नियमावली पलामू क्लब के सूचना पट पर प्रदर्शित की गई। साथ ही सभी सदस्यों को विभिन्न माध्यम से लिखित सूचना भेजी गई तथा विभिन्न समाचार पत्रों में भी चुनाव कार्यक्रम प्रकाशित किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: पलामू क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.