पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में ठंड से राहत देने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत तीन से छह वर्ष तक के 82,839 बच्चों को दो-दो लाल रंग के स्वेटर दिए जाएंगे। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर कर दिया गया है। नवंबर के अंत तक सभी परियोजनाओं में स्वेटर उपलब्ध कराने और दिसंबर के प्रथम सप्ताह तक बच्चों के बीच वितरण करने की संभावना है। जिले में 14 परियोजनाओं के अंतर्गत 2,629 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। चालू वित्त वर्ष में जिला समाज कल्याण विभाग को इसके लिए 3 करोड़ 20 लाख रुपये का आवंटन मिला है। पोषण ट्रैकर पर पंजीकृत बच्चों में तीन से चार वर्ष के 24,381, चार से पांच वर्ष के 31,114 और पांच से छह वर्ष के 27,344 बच्चे शामिल हैं। इनके लिए कुल 1,65,678 स्वेटर खरीदे जाएंगे। जिला समाज कल्याण कार...