Palamu News: पलामू के 39 स्कूलों के प्रभारी हेडमास्टर का एक दिन का वेतन स्थगित
पलामू, जुलाई 26 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के 39 स्कूलों के प्रभारी हेडमास्टरों का एक दिन का वेतन स्थगित कर दिया गया है। सभी हेडमास्टरों से तीन दिनों के अंदर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी या क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के माध्यम से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। पलामू के जिला शिक्षा अधीक्षक सुभाष अनुराग एक्का ने पत्र में उल्लेख किया है कि अनुश्रवण के क्रम में पाया गया है कि 39 स्कूलों ने बच्चों के लिए स्कूल में चलाए जा रहे महत्वकांक्षी योजना मध्याह्न भोजन योजना का एसएमएस 22 जुलाई को नहीं किया गया है। यह प्रभारी हेडमास्टरों के मनमानेपूर्ण आचरण, स्वेच्छाचारिता, कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता का घोतक है। इसे गंभीरता से लेते हुए 22 जुलाई का वेतन/ मानदेय स्थगित किया जाता है।
स्पष्टीकरण और कार्रवाई डीएसई ने पत्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.