Palamu News: पलामू के 2903 स्कूलों को 15 नवंबर तक नशामुक्त बनाने का काम शुरू
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के 2903 स्कूलों को 15 नवंबर 2026 तक नशामुक्त बनाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। 15 सदस्यीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स गठित की गई है जो हर 15 दिनों में कार्य की समीक्षा करेगी। जिले के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों को नशामुक्त बनाने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उपायुक्त के निर्देशन में गठित इस टास्क फोर्स के माध्यम से टोबैको फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के दिशा-निर्देशों और राज्य में संचालित नशामुक्त विद्यालय अभियान के निर्धारित मानकों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पलामू इस कार्यक्रम में झारखंड में दूसरे स्थान पर है। जिले के कुल 2,903 विद्यालयों को नशामुक्त घोषित करने का लक्ष्य है। अब तक 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.