Palamu News: पलामू के 241 स्कूलों में बैगलेस डे व कौशल बोध होगी गतिविधियां
पलामू, अक्टूबर 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के चयनित 241 स्कूलों में बैगलेस डे और कौशल बोध का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन चालू शैक्षणिक सत्र अंत तक 10 कार्यदिवस के दिन किया जाना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए बैगलेस डे और कौशल बोध की शुरूआत की गई है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है ताकि व्यवसायिक पाठयक्रमों में बच्चों की रूचि बढ़ सके और भविष्य में हुनरमंद बन सकें। समग्र शिक्षा अभियान के एपीओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बच्चों पर पढ़ाई और किताबों का बोझ कम करना तथा उनकी रचनात्मकता, मानसिक स्वास्थ्य और समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इसके तहत चालू शैक्षणिक वर्ष में 10 दिनों का बैगलेस सत्र या महीने में एक बार बैगलेस दिवस मनाया जाएगा। कुछ स्कूलों ने बैगलेश डे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.