पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत बुधवार को 10 गांवों में आयुष ग्राम शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में अलग अलग स्टॉल लगकर जांच, ईलाज, योग सहित औषधीय पौधा के बारे में लोगों को जानकारी दिया गया। डीपीएम डॉ मृत्युंजय कुमार मेहता ने बताया कि आयुष ग्राम कैंप के लिए सभी दिशा निर्देश दिया जा चुका था। यह कैंप आगामी नवंबर और दिसंबर के 14 तारीख को आयोजित किया जाएगा। आयुष सीएचओ डॉ शबाना ने बताया कि शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। साथ ही महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने समेत स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आयुष ग्राम शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने...