पलामू, जुलाई 30 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर पलामू जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। श्रावन कृष्ण प्रतिपदा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समितियां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। मंदिर परिसरों की साफ-सफाई, रंग-रोगन, विद्युत सज्जा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। मेदिनीनगर सिटी के भैंसाखुर, चियांकी, काली मंदिर, एसपी कोठी रोड, आबादगंज, हमीदगंज, कोयल नदी तट, बेलवाटीकर स्थित गोरहो मंदिर, बेलवाटीकर चौक, जीआरपी थाना परिसर तथा चैनपुर प्रखंड के कंकारी शिवालय समेत जिले के अन्य प्रमुख शिवालयों में विशेष तैयारियां चल रही हैं। यह भी पढ़ें- Rampur...