Palamu News: पलामू के बाजार में जिउतिया को लेकर झिंगी ने गाड़ा कीमत का झंडा
पलामू, अक्टूबर 3 -- Palamu News: पलामू के बाजार में जिउतिया को लेकर झिंगी ने गाड़ा कीमत का झंडा मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। संतानों की सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना को लेकर माताओं की ओर से रखा जाने वाला निर्जला जीवित पुत्रिका व्रत (जिउतिया) शुक्रवार को नहाए-खाए के साथ शुरू हो गया है जबकि रविवार को पारण के साथ इसका समापन होगा। पर्व को लेकर शुक्रवार को मेदिनीनगर सहित पलामू जिले के बाजार में सुबह में बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन व्रत में उपयोग होने वाली पारंपरिक सामग्री और सब्जियां खरीदते नजर आए। शुक्रवार को बाजार में झिंगी 200 रुपये प्रति किलो, नूनी साग 160 से 200 रुपये, मड़ुआ आटा 80 से 160 रुपये, कचरी 500 रुपये, बराई दाल 120 रुपये, बटूरा दाल 200 रुपये, कांदा 40 से 60 रुपये, बोदी 240 रुपये और खीरा 100 रुपये प्रति किलो बिका। लोगों ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.