Palamu News: पलामू के नए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिया योगदान
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के 39वें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में राधा कृष्ण ने सोमवार को योगदान दिया। वे जामताड़ा व्यवहार न्यायालय से स्थानांतरित होकर आए है। उनके पदभार ग्रहण करने पर न्यायालय के अधिवक्ताओं और न्यायिक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों ने प्रसन्नता के साथ उनका स्वागत किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ताओं तथा मध्यस्थ अधिवक्ताओं ने बधाई दी। उल्लेखनीय है कि पलामू के तत्कालीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाए जाने के बाद 22 सितंबर 2026 से यह पद रिक्त था। न्यायालय के प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के संचालन के लिए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम राज कुमार मिश्रा को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का प्रभार सौंपा गया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.