पलामू, अक्टूबर 14 -- Palamu News: मेदिनीनगर। प्रगति प्रकाश विहंगम ने पलामू के जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी (डीआईओ), राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) का पदभार ग्रहण किया। तत्कालीन डीआईओ रणवीर सिंह का तबादला रांची कर दिया गया है। पदभार संभालने के बाद प्रगति प्रकाश विहंगम ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी निष्ठा और समर्पण से निभाते हुए पलामू को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षा-दीक्षा पलामू में हुई है, इसलिए इस जिले से उनका विशेष जुड़ाव है। डीआईओ के रूप में वे ऑनलाइन सेवाओं, ई-गवर्नेंस और सरकारी विभागों की तकनीकी व्यवस्था को बेहतर बनाने में योगदान देंगे। मौके पर ईडीएम पंकज कुमार पांडेय, सुधीर कुमार तिवारी, अभ्युदय कुमार और उदय प्रताप सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...