पलामू, अगस्त 25 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के छह विद्यार्थियों ने रांची के जिला स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में फिर से अपना परचम लहराया है। सात में तीन उप विषयों पर चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। पलामू के ग्रीन वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएं जोली रानी एवं सृष्टि कुमारी ने सतत कृषि में प्रथम स्थान,अपग्रेड प्लस-2 हाई स्कूल रामगढ़ के अल्तमश राजा एवं फैजान राजा ने रीक्रिएशन मैथमेटिकल मॉडलिंग में प्रथम स्थान एवं सद्गुरु प्लस-2 उच्च विद्यालय चैनपुर के अजय कुमार एवं विक्की ठाकुर ने ग्रीन एनर्जी विषय पर तृतीय स्थान के साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में चयनित होकर जिला का मान बढ़ाया है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के नवाचार सोच का प्रदर्शन जिला ...