Palamu News: पलामू के चार सीएचसी में खुलेंगे जन औषधि केंद्र
पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में जल्द ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके तहत चैनपुर, पाटन, लेस्लीगंज और मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। इन केंद्रों के खुलने से मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही अस्पताल में सरकारी स्तर पर उपलब्ध नहीं होने वाली दवाएं भी जन औषधि केंद्र से खरीदी जा सकेंगी।डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को निविदा खोली जाएगी। निविदा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तेजी से की जाएगी। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से आम लोगों को दवा खरीदने में सहूलियत होगी।
चार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.