पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: पलामू के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में खुलेंगे जन औषधि केंद्र मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में जल्द ही प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए चैनपुर, पाटन, लेस्लीगंज और मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है। इन केंद्रों के खुलने से मरीजों को सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही अस्पताल में सरकारी स्तर पर जिन दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पाती है, उन्हें भी मरीज जन औषधि केंद्र से खरीद सकेंगे।डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि चारों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन औषधि केंद्र खोलने की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को इसके लिए निविदा खोली जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तेजी से की ...