Palamu News: पलामू के चार बालू घाटों की 26.58 करोड़ रुपये में नीलामी
पलामू, अक्टूबर 9 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कैटेगरी-2 के चार बालू घाटों की ऑनलाइन नीलामी सफलतापूर्वक संपन्न कराई। झारखंड टेंडर्स पोर्टल के माध्यम से आयोजित नीलामी में 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इससे सरकार को कुल 26,58,73,000 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा। जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने सफल निविदादाताओं से निर्धारित नियमों और पर्यावरणीय मानकों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नीलामी से बालू की उपलब्धता बढ़ाने, अवैध खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने और सरकारी राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी। पांकी प्रखंड के बरवैया बालू घाट की न्यूनतम बोली 1,29,72,623 रुपये थी। इसके मुकाबले कमलेश प्रसाद ने 5,25,45,300 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर घाट प्राप्त किया। यहां करीब 50 राउंड तक बोली लगी। विश्रामपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.